श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति एक बार फिर सवालों के घेरों में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधन समिति पर दो करोड़ रुपए घोटाले के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही उप मंत्री को कार्यवाहक मंत्री बनाने की शिकायत भी की गई है। साथ ही मौजूद समिति द्वारा त्योहारों को देखते हुए कार्यकाल बढ़ाने की योजना के लिए उठाए गए कदम भी इन दिनों चर्चाओं में है जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शहर में की जा रही हैं। हालांकि समिति के पदाधिकारी इसे राजनीतिक हथकंडा बता रहे हैं लेकिन कार्यकाल बढ़ाने के लिए निकाले गए विज्ञापनों से कई सवाल उठ रहे हैं।
कुछ लोगों ने मामले की शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स फंड मेरठ से की हुई है। शिकायत के आधार पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने समिति के मंत्री को पत्र भेज कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
आरोप है कि समिति के किसी भी सदस्य को तीन वर्षों के आय-व्यय का लेखा जोखा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। ऐसे में घोटाले की आशंका के मद्देनजर हापुड़ के प्रेम पुर निवासी सोनू बंसल ने भी शिकायत की है जिनका कहना है कि समिति की संशोधित नियमावली की धारा 6 के अनुसार साधारण सभा की बैठक हर तीन वर्ष के पश्चात अगस्त माह में होगी। यदि बैठक नहीं होती तो फिर सितंबर की शुरुआत में होनी चाहिए। वहीं आरोप है कि मंदिर संविधान की धारा 8 के अनुसार उप मंत्री को कार्यवाहक मंत्री बनाने का कोई उल्लेख नहीं है। उसके बावजूद कार्यवाहक मंत्री बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्टी रजिस्ट्रार ने समिति के मंत्री को पत्र भेज कर 15 दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। समिति के अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल का कहना है कि बेवजह समिति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055

































