हापुड़, सीमन (ehapurmews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को श्री बालाजी जन सेवा समिति द्वारा दिवाली दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुशांत तोमर ने बताया कि परमात्मा को प्राप्त करने का परमार्थ एक उत्तम रास्ता है। मनुष्य को अहम का त्याग कर परमार्थ का रास्ता अपनाना चाहिए। इस विशिष्ट दरबार मे श्री चंडी मंदिर समिति के नव निर्वाचित सेवादारों का सम्मान किया गया।
सुनलो बालाजी मेरी अर्जी, संकट काटो मुझ दुखियो के, मैने झुकाया सिर जी। मेहंदीपुर में जिसका आना जाना हो गया, वो ही मेरे बाबा का दीवाना हो गया आदि भजनों ने भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता, किशन चंद मित्तर, सुंदरलाल, संजीव गोयल, सुदीप गोयल, उमेश अग्रवाल, राजू मंत्री, वेदप्रकाश बरेली आदि समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।



























