हापुड़, सीमन (hapurnews.com): हापुड़ की श्रीनगर कालोनी की पहचान एक नए तथ्य रुप में उजागर हुई है। इस कालोनी के 17 ऐसे लोग हैं जिनकी पहचान अवैध धंधे करने के रुप में उजागर हुई है औऱ वे आलीशान भवनों में रहकर लग्जरी लाइफ जी रहे है। एक रिकार्ड के अनुसार चिन्हित 17 लोगों पर विभिन्न थानों के अंतर्गत मुकद्दमे दर्ज है और आजकल मुकद्दमों का सामना कर रहे है। एक-दो तो अभी तक जेल की सलाखों के पीछे है।
इन धंधेबाजों पर व्यापार में हेराफेरी करने के आरोप है। अब एक और कालेधंधे के धंधेबाज का नाम सुनने को मिला है।
दो दिन पहले ट्रक यूनियन परिसर में एक ट्रक से ड्रमों में कैरोसीन व रसायन बरामद हुआ था जिसमें वाहन स्वामी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। बताते है कि यह वाहन स्वामी एक व्यापारी के लिए काम करता था जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























