👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यार्थियों के चेहरे सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष देख मायूस हो गए जिन्होंने सोमवार को हापुड़ के अटल गौरव पार्क में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया को पोस्टर दिखाएं। पोस्ट पर लिखा था कि आयु सीमा में छूट दो या इच्छा मृत्यु दो। दरअसल युवाओं का कहना है कि प्रदेश में पिछले 5 वर्षों से कोई पुलिस भर्ती नहीं निकली। ऐसे में अभ्यर्थियों की आयु अधिक हो गई है। वह कई वर्षों से इसकी तैयारी कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को आयु में छूट मिलनी चाहिए। इस दौरान पारस, अरुण, विकास, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158




























