VIDEO: पड़ोसियों को फंसाने के लिए चलाई थी खुद पर गोली, कहां से आया तमँचा?










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव सरावा में किसान पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि बदमाशों ने नहीं बल्कि खुद मदन ने ही अपने हाथ में तमंचे से गोली मारी थी जिसकी फर्जी सूचना घायल के भतीजे ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा और भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन यह सवाल बना हुआ है कि आरोपी के पास तमंचा कैसे पहुंचा? लगातार तमंचे से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। यह भी जांच का विषय है कि तमंचे की सप्लाई किस माध्यम से और कहां से हो रही हैं।
मामला मंगलवार की तड़के का है जब कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा निवासी मदन सिंह ने आरोप लगाया कि उसके तीन पड़ोसी उसे गोली मारकर फरार हो गए जिसकी सूचना मदन के भतीजे अरुण ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दूध का दूध पानी का पानी हो गया और पता चला कि मदन ने पड़ोसियों को फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा। अरुण की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा कारतूस गांव के जंगल स्थित गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया जबकि उपचाराधीन मदन अस्पताल में भर्ती है जिसे स्वस्थ होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।







Related Posts

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…

Read more

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत
error: Content is protected !!