👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मतनौरा-छतनौरा के बीच बुधवार की रात को फायरिंग का मामला सामने आया है जो कि एक व्यक्ति को छूते हुए निकल गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है और छानबीन में जुट गई है।
बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पूरा मसला पैसों के लेनदेन और प्रॉपर्टी के विवाद से जुड़ा है जहां किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और एक पक्ष की ओर से गोली चलाई गई। गोली अन्य व्यक्ति को छूते हुए निकल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038

































