हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट पर गुरु पूर्णिमा पर कचौड़ी विक्रेताओं की खूब मौज रही और गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं ने कचौड़ी खाकर भूख मिटाई। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को चार कचौड़ी, आलू व पैठे की सब्जी तथा मेथी की चटनी व रायता के लिए सौ रुपए का भुगतान करना पड़ा।
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ने की सम्भावना के मद्देनजर कचौड़ी विक्रेताओं ने सोमवार को भोर होते ही दुकानें सजा ली और एक-एक ठिकाने पर दर्जनों कर्मचारी तैनात हो गए जिनमें बाल श्रमिक भी थे। श्रद्धालुओं को अपनी बारी आने का लम्बा इंतजार भी करना पड़ा। भक्तों को चार कचौड़ी, सब्जी, चटनी व रायता के लिए सौ रुपए अदा करने पड़े। मिष्ठान जलेबी, पेड़ा आदि का अलग भुगतान लिया गया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























