हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सड़क किनारे दो ट्रैकों के बीच लघुशंका कर रहा ट्रक चालक दोनों ट्रकों के बीच में आकर पिस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
40 वर्षीय धर्मपाल निवासी गांव मस्तीवाल थाना गढ़वाल जिला होशियारपुर शुक्रवार की रात को हापुड़ की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो उसने हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पीछे अपना ट्रक लगाया और दोनों ट्रकों के बीच में जाकर लघु शंका करने लगा। तभी आगे के ट्रक के चालक ने ट्रक को जरा सा पीछे किया तो वह बीच में आकर बुरी तरीके से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा है गया जहां शनिवार की सुबह धर्मपाल की मौत हो गई।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























