
छोटा रूट होने के कारण ई-रिक्शा चालकों की आय पर पड़ा असर, डीएम से की हस्तक्षेप की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक ने मंगलवार को जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय से मुलाकात कर एक ज्ञापन सोपा और उन्होंने ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि शहर के कई ई-रिक्शा चालक पिछले कुछ समय से काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हापुड़ में करीब 10,000 ई-रिक्षाएं हैं। उन्हें प्रतिदिन अपनी आजीविका के साधनों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो उनके कामकाज और उनके परिवारों को प्रभावित करता है। प्रशासन ने जो रूट चुने हैं वह काफी छोटे हैं जिससे उनकी आय पर असर पड़ा है, कमाई कम हो रही है। परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























