हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्तिक पूर्णिमा मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसके बाद दुकानदारों ने दुकान का पर्दा गिरा कर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को तलब किया।
आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचे व्यापारियों का आरोप है कि उनसे तय किराये से अधिक किराया लिया जा रहा है। इस अवैध वसूली से गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार की दोपहर जिला पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम ने मामले में कार्रवाई करते हुए ठेकेदार और कर्मचारियों को तलब किया। साथ ही हिदायत दी कि किसी तरह की अवैध वसूली नहीं की जाएगी।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























