👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ 22 सितंबर को जनपद हापुड़ आएंगे। इस दौरान एचपीडीए के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एक दुकानदार ने सीएम योगी से मुलाकात का समय मांगा है जिसमें वह अपना दर्द बयान कर सकें और सीएम को अपनी परेशानी से अवगत करा सके। इस संबंध में रविवार को दुकानदार नूतन प्रकाश त्यागी ने प्रभारी मंत्री संदीप सिंह से सीएम का समय दिलाने की अपील की।
दुकानदार का कहना है कि प्राधिकरण ने साल 2008 में सबली गेट के पास दिल्ली रोड पर उनकी जमीन और दुकान को हड़प लिया। इससे पहले भी दुकानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































