
चिकन फ्राई के रुपए मांगने पर दुकानदार को पीटा, दो पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चिकन फ्राई के पैसे मांगने पर दो भाइयों के साथ हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित दुकानदार अपने बड़े भाई फाजिल के साथ ब्रिलिएंट स्कूल के सामने चिकन फ्राई का ठेला लगाता है जिसने बताया कि भंडापट्टी निवासी राशिद पुत्र अय्या और निवाजीपुरा निवासी कासिम उर्फ अल्लाह वाला पुत्र हनीफ उसके यहां पहुंचे जिन्होंने चिकन फ्राई खरीदा लेकिन रुपए नहीं दिए। रुपए मांगने पर दोनों भड़क गए और दुकानदार के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




























