हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला जवाहरगंज में मंगलवार रात करीब नो बजे कुछ शरारती तत्वों ने एक दुकानदार पर हथौड़े से वार कर दिया जिससे दुकानदार के सर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद मौहल्लावासियों ने दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया जहां उसके छह टांके आए हैं। घायल दुकानदार खतरे से बाहर है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित आर्यसमाज के सामने वाली गली मौहल्ला जवाहरगंज में आदित्य शर्मा की घड़ी की दुकान है। वह मंगलवार की रात को करीब नो बजे दुकान बढ़ाने की तैयारी में था कि इसी दौरान कुछ लोगों से आदित्य की कहासुनी हो गई। चार-पांच लोगों ने आदित्य को पास की एक दुकान में बंद कर उसके साथ मार-पिटाई की और सर पर हथौड़े से वार कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर शराब के नशे में थे जिन्होंने अपना आपा खो दिया और दुकानदार पर जमकर हथौड़े बरसाए जिससे दुकानदार लहुलुहान हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मामला शांत कराया और घायल युवक को अस्पताल ले गए।
चिकित्सकों ने आदित्य का इलाज किया जिसमें उसे छह टांके आए हैं। आदित्य को मंगलवार रात ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिसकी हालत में पहले से सुधार है जिसके बाद पुलिस को 112 पर डायल कर सूचना दी गई।
Offer: अब पाएं FREE Dal Makhni और बिल पर 25% Discount, Call @7906206417:
























