हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के कुराना निवासी झोलाछाप डॉक्टर की गुलावठी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं बदमाशों की गोली अपने ही साथी को लग गई थी जिसके उपचार के दौरान दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को बदमाशों ने गुमराह करने का प्रयास भी किया लेकिन वह पकड़े गए.
बता दें कि हत्या करने के लिए तीन शूटरों को नौ लाख की सुपारी दी गई जिनमें शूटर समीर भी शामिल था. गुलाठी में वारदात के दौरान साथियों की गोली लगने से समीर घायल हो गया जिसे दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को बदमाशों ने शादी समारोह के दौरान गोली लगना बताया जिसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपी समीर को साथ लेकर गुलावठी में जा पहुंची जहां झूठ का पर्दाफाश हो गया और शादाब हत्याकांड सामने आया. मामले में बुलंदशहर पुलिस समीर समेत तीन को गिरफ्तार कर चुकी है.
सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711


























