बाबूगढ़, सीमन (ehapurnews.com): सावन मास का महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मनाया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने महादेव का घर पर ही जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।
कहते हैं कि आपदा कैसी भी हो, परन्तु श्रद्धालुओं की आस्था को कोई डिगा नहीं सकता। बृजघाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद अनेक भक्त कांवड़िए के भेष में गंगाजल लेकर आए और भोले का जलाभिषेक किया गया।
बाबूगढ़ के गांव छपकौली, दत्तियाना के भूतों वाला मंदिर तथा गांव सबली के महादेव मंदिर पर भक्तों के लिए जलाभिषेक हेतु विशेष व्यवस्था की गई। भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोले को प्रसन्न किया। गांव सबली के शिव मंदिर पर तो श्रद्धालुओं का मेला सा लगा रहा। कहते हैं कि सावन माह में शिव की आराधना करने से परिवार व्याधियों से मुक्त रहता है और परिवार जन उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं।
KRML MP आटा में पाएं स्वाद भी, सेहत भी. FREE Home Delievery के लिए अभी कॉल करें- Rahul Arora: 9756255281:

























