शिवपुरी निवासी युवक को लाठी-डंडों से पीट कर किया घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक बैंकट हॉल में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवेक गर्ग निवासी शिवपुरी हापुड़ की तहरीर के आधार पर मोहल्ला भीम नगर निवासी दीपक, दीपांशु और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को देहात क्षेत्र के एक बैंकट हॉल में बारात आई थी जहां दीपक, दीपांशु और हिमांशु कैटरिंग का कार्य कर रहे थे। तीनों को मैरिज होम को नुकसान पहुंचाने से मना किया तो तीनों ही आग बबूला हो गए और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें विवेक गर्ग घायल हो गया जिसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635




























