हापुड़: भौतिक मंच हापुड़ के तत्वाधान में रविवार को यहां अक्षांश 28.737 अंश पर स्थित शिवपुरी के भौतिक भवन पर सूर्य ग्रहण देखने की व्यवस्था की गई। इसके लिए फ़िल्टर लगे टेलीस्कोप के साथ-साथ अलग से भी सोलर फ़िल्टर के मध्यम से लोगों ने सूर्य ग्रहण जैसी अद्भुत खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष देखा। भौतिकी प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल के अनुसार हापुड़ में देखने पर चाँद ने सूर्य को प्रातः लगभग 10:15 बजे स्पर्श किया और दोपहर लगभग 90% ढक लिया। उसके बाद वो सूर्य की सतह से दूर हटने लगा और लगभग 1:50 बजे पूरी तरह मुक्त हो गया।
यह एक खगोलीय घटना है जिसे नंगी आँखों से सीधे नहीं देखना चाहिए क्योंकि ग्रहण के समय दर्शक की अनख मेन सीधे प्रकाश के साथ-साथ चंद्रमा के किनारों से विवर्तित प्रकाश भी आने लगता है जिससे रेटिना के नुक़सान की सम्भावना अधिक होती है।
इस अवसर पर दर्शकों ने आवश्यक दूरी बनाए रखते हुए इस घटना का आनंद लिया। दोपहर 12 बजे धूप की चमक और उसमें ऊष्मीय विकिरणों की मात्रा इतनी कम हो गई थी कि धूप में खड़े होकर अन्य दिनों की तुलना में कोई परेशानी नहीं हो रही थी।
अंत में अजय मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी। इस दौरान अजय मित्तल, रश्मि मित्तल, हर्शल मित्तल, बीर शर्मा, राधा पांडे, प्रतिमा शर्मा, कुसुम रहेला, प्रीति, मोनिका, राहुल, रोबिन, आशु, गौतम, निशु आदि उपस्थित थे।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:


























