
गिरधरपुर तुमरैल की शिवानी ग्राम प्रधान नामित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जो मुकद्दर में लिखा है, उसे कोई टाल नहीं सकता। यह सौभाग्य मिला गांव गिरधरपुर तुमरेल की ग्राम पंचायत सदस्य शिवानी को। जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने शिवानी को ग्राम पंचायत गिरधरपुर तुमरेल का प्रधान पद का दायित्व सौपा है।
डीएम अभिषेक पांडेय ने आदेश जारी कर कहा कि विकास खंड हापुड़ के सहायक विकास अधिकारी में अपने पत्र में अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत गिरधरपुरे तमरैल के वर्तमान प्रधान आनंद कुमार को 27 नवंबर को न्यायालय ने अंतिम निर्णय सुनाते हुए ग्राम प्रधान समेत दी अन्य व्यक्तियों को आजीवन कारावास एवं जुमनि की सजा सुनाई थी। ऐसे में ग्राम पंचायत के विकास व निर्माण कार्य बाधित न हो, इसके लिए डीएम अभिषेक पांडेय ने ग्राम प्रधान पद के अधिकारों एवं कर्तव्यों के निर्वहन के लिए अग्रिम आदेशों तक नामित किया है। इससे गांव में खुशी का माहौल है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























