हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्री पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिव मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। बाबूगढ़ के गांव छपकौली में स्थित श्यामेश्वर महादेव मंदिर में भक्त दूर-दूर से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कुछ भक्तों ने बताया कि सरकार ने काफी बढ़िया प्रबंध किए हैं।
मंदिर में इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु नजर आए। महिला-पुरुष, बुजुर्ग-बच्चे सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर को फूलों और विशेष लाइटिंग से सजाया गया। भक्तों के लिए भंडारे आदि की भी व्यवस्था की गई। श्यामेश्वर महादेव मंदिर हजारों वर्ष पुराना मंदिर है जिसकी काफी मान्यता है। कहा जाता है कि भगवान शिव पर जल चढ़ाने से भोले प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
अमृत डायग्नोस्टिक के Mega Health Camp में नि:शुल्क परामर्श: 7817982711





























