हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में निजी औद्योगिक पार्क विकसित होने जा रहा है और औद्योगिक इकाइयों के लिए सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। इंडस्ट्रियल पार्क में मैन्युफैक्चरिंग जोन में फ्लैटनुमा कारखाने और फैक्ट्री शेड भी होंगे जहां रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। हापुड़ में शिव शंकर इंडस्ट्रीज 350 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए निवेशकों ने निजी औद्योगिक पार्क में निवेश किया है। यहां एक तरफ उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सामान्य सुविधाओं के तहत शॉपिंग सेंटर, इनक्यूबेशन सेंटर, रेस्टोरेंट, होटल, हॉस्टल, ऑफिस ब्लॉक, स्वास्थ्य व संचार सुविधाएं, फायर व पुलिस स्टेशन आदि होंगे। हापुड़ के साथ-साथ अन्य जिलों में भी निवेशकों ने निजी औद्योगिक पार्क में निवेश किया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























