
गाँव ख़िलवाई से हरिद्वार कावड़ लेने के लिए रवाना हुए शिवभक्त
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव खिलवाई शिव भक्तों का एक जत्था गुरुवार को जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ।शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर गढ़मुक्तेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर कल्याणेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करेंगे। हर-हर महादेव के उद्घोष से गांव खिलवाई की गलियां गूंज उठी।शिव भक्तो में गुरु तेजवीर चौहान,टुन्नू त्यागी,भूरे त्यागी के नेतृत्व मे प्रवेश त्यागी, दुष्यंत ठाकुर,शेखर त्यागी,अरविंद त्यागी,निशांत त्यागी,शिवम सैनी, विवेकत्यागी,शिवम,भोलू ,सुमित, अनमोल,संजीव,प्रशान्त,पवन,अरुण,अभिषेक,रिशव,मोनू,राहुल,चाँद आदि थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























