👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापकों की भर्ती व आरक्षण प्रक्रिया में कथित धांधली के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ क्लैक्ट्रेट पर आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, रवि कुमार, राकेश सैनी, उर्मिल सिंह, पिंटू कुमार, नवीन, दीपक सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नई क्लैक्ट्रेट पहुंचे और सहायक अध्यापकों की भर्ती में कथित धांधली के विरोध में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को दिया।
आजाद समाज पार्टी की मांग है कि सहायक शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन किया जाए ताकि आरक्षित वर्ग के छात्रों का भविष्य अंधकार में न रहे।




























