हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): उत्तर ्रप्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद हापुड़ ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक ज्ञापन देकर जनपद हापुड़ के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को वेतन अनुमत्ता एवं माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित हिंदी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने की मांग की।
संघ के जिला मंत्री मोहित राघव, संस्था के अन्य पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पहुंचे और मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
संस्था ने आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करने तथा नवनियुक्त शिक्षकों को उनकी वेतन अनुमत्ता जारी की जाए। उन्होंने कोरोना काल में शिक्षकों को राहत देने की मांग की है।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606






























