हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नजदीक के गांव तुमरैल में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर 2 फुट ऊंची मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शेरावाली मां की पालकी यात्रा गांव में धूमधाम से निकाली गई और श्रद्धालुओं ने पालकी का स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सनातन व भारतीय संस्कृति में अपनी-अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, संदीप शर्मा, विजय शर्मा, सोनू शर्मा आदि उपस्थित थे।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE
























