हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल के तत्वाधान में मंगलवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर दूध का रूह अफजा और ठंडे मीठे सत्तू पानी का वितरण बाबा बख्तावर नाथ मंदिर के बाहर पक्का बाग पर किया गया जिसमें सेकड़ों लोगो ने ठंडे मीठे पानी को पिया.
अध्यक्ष भगवंत गोयल ने बताया कि समय-समय पर क्लब इस प्रकार की सामाजिक सेवाएं क्लब करता रहता है.
सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल का उद्देश्य समाज हित में और गरीब लोगों के लिए कार्य करना है।
क्लब की तरफ से अध्यक्ष भगवंत गोयल, सचिव राहुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, चेयरमैन रविंद्र सिंघल और क्लब सदस्य योगेंद्र अग्रवाल मोनू, पंकज कंसल, रोहित मित्तल, अंकुर गोयल, सर्वेश गोयल, रवि मोहन गर्ग, मनोज कर्णवाल, सचिन अग्रवाल पंसारी आदि मौजूद रहे।
































