
सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के प्रधान पद पर शरद, उपप्रधान पर सन्नी जैन, कोषाध्यक्ष पद पर आयुष शर्मा विजयी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ 2026-27 के चुनाव सकुशल संपन्न हुए जिसमें शरद अग्रवाल प्रधान पद, सन्नी जैन सराफ उप प्रधान पद, वीरेंद्र मंत्री, आयुष शर्मा सर्राफ कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। हालांकि उप मंत्री पद पर दीपक अग्रवाल और ऑडिटर पद पर अनिकेत गुप्ता पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
हापुड़ के पापड़ वाली गली में स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में सोमवार की सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के 2026-27 के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई जिसमें एक ही ग्रुप ने चारों पदों पर चुनाव में जीत हासिल की। हालांकि दो पदों पर पहले ही पदाधिकारी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इस अवसर पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























