👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शिक्षक दिवस पर हापुड़ की अनेक संस्थाओं ने शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्हीं में से एक संस्था है शंभुका फाउंडेशन जिसने शिक्षकों को सम्मानित किया।
शंभुका फाउंडेशन की सपना अग्रवाल, कल्पना मेहरोत्रा, रीमा गर्ग, प्रगति जैन, दीपाली गुप्ता, किरन गांधी आदि गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल पहुंची और विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सपना अग्रवाल ने कहा कि मानव जीवन के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शंभुका फाउंडेशन शिक्षकों को सम्मानित कर गर्व महसूस कर रही है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























