हापुड़ में शक्ति मिशन-3 का हुआ शुभारंभ










हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के साथ, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं महिलाओं को उनका अधिकार दिलाये जाने के लिए शनिवार को मिशन शक्ति 3 अभियान का शुभारंभ किया गया।
आज मिशन शक्ति अभियान के शुभारंभ के पर मनोहर रीजेंसी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण के लिए एल ई डी की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्षा जिला पंचायत रेखा नागर,जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक सदर विजय पाल आढ़ती, नगर पालिका चैयरमेन प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाधिकारी अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद हापुड़ में मिशन शक्ति फेज 1 एवं 02 में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम, एनसीसी कैड्टेस महिलाओं, नेहरू युवा मंगल दल, स्वयं सहायता समूह आदि स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं जागरूक किये जाने में उत्कृष्ट कार्य करने पर 75 महिलाओं को अतिथियों ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया ।
सांसद ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाये जाने एवं उनकी सुरक्षा हेतु चलायी जा रही विभिन्न महत्त्वपूर्ण योजना/कार्यक्रमों से जागरूक होकर उसका लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला हर क्षेत्र में आगे आकर नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर बिना किसी भय एवं रोक के देश के उत्थान में अपना सहयोग करना चाहिए। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान का शुरूआत की गई जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोषियों को सजा दिलाये जाने का कार्य किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षा एवं सम्मान का एक ऐसा वातावरण तैयार किया गया है जिसमें महिलायें बिना किसी भय के घरों से बाहर निकल कर अपने कार्यो को पूर्ण कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से अपील की गई कि वह अपने आस-पास की महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलायें। मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने अथितियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास बिना मातृ शक्ति के किया जाना संभव नहीं है। मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण करना है। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ सुरक्षा देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने सम्मानित की गई महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि एक महिला कम से कम 10 महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के संचालित योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलायें। उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनायें यथा-मातृत्व शिशु कल्याण योजना, जननी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं के जन्म से लेकर विवाह योग्य होने तक योजनायें संचालित की गई है जिसका लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण के लिए भी योजना संचालित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति 3 अभियान के अन्तर्गत संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागों में संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए महिलाओं को लाभ दिलाया जाये। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ऐसे कार्यस्थल जहां पर महिलायें कार्य करती हैं, विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन कर बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जाये। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में त्वरित सहायता दिलाये जाने हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाये। कार्यक्रम में एच पी डी ए वीसी अर्चना वर्मा, डिप्टी कलेक्टर/जिला प्रोबेशन अधिकारी विशाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!