हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के लालपुर के रहने वाले शाकिर को गाज़ियाबाद की विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ लूट, चोरी, आमर्स एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज है। आपको बता दें कि ऑटो, बाइक, स्कूटी व पैदल जा रही महिलाओं से गहने लूटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गाजियाबाद विजयनगर की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन गिरोह में से एक आरोपी जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव लालपुर का रहने वाला शाकिर, बुलंदशहर का शारिक और मिर्चयान चौपाल का खालिद है। आरोपियों के पास से चार कुंडल, तमंचा व अन्य बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101



























