हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेसियों ने गुरुवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश को एक ज्ञापन दिया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि “प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है। कोरोना संक्रमण से भी लड़ने में प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है। प्रदेश सरकार शासन संभालने में असक्षम हो चली है। अब जब आमजन तक प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष पैदा हो रहा है और लोग सड़कों पर आकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदेश की सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों पर द्वेष की भावना से कार्रवाई कर रही है।”
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि “प्रदेश सरकार पुलिस की आड़ में अपने राजनीतिक विरोधियों पर मामले दर्ज करा कर उन्हें जेल भेज रही है।”
इस दौरान अमरजीत सिंह जंगी, शहजादा चौधरी, अंकित शर्मा, रिजवान कुरैशी, फुरकान राणा, राम प्रकाश जाटव, एहतेशाम कुरैशी आदि लोग उपस्थित थे।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

































