हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : साम्प्रदायिक सौहार्द व अनेकता में एकता प्रतीक जनपद हापुड़ का शहीद मेला 10 मई से शुर होगा, जो एक माह तक चलेगा। स्वाधीनता संग्राम के ज्ञात व अज्ञात शहीदों की स्मृति में आयोजित यह मेला हर साल हापुड़ के रामलीला मैदान में लगता है। परंतु कोरोना काल में मेले की औपचारिकताएं ही पूरी की गई।
शहीद मेला समिति के चेयरमैन ललित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने हेतु सभी सम्भव व आवश्यक प्रयास किए जा रहे है। स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी बलिदानियों के जीवन संघर्ष कहानियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन जुटाए जा रहे है।
उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष शहीद मेला युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी व यादगार होगा। मेले के उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
























