हापुड़, सूवि (ehapurnews.com) : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कांवड़ की दृष्टिगत कान्हा श्याम ढाबा गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान शाह आलम पुत्र मोहम्मद यामीन ढाबा संचालन करते हुए पाए गए। उक्त ढाबा का लाइसेंसी सुनील कुमार पुत्र सोनपाल सिंह पाल सिंह है जो अमरोहा का रहने वाला है।कान्हा श्याम ढाबा से मिलावट के संदेह के आधार पर एक नमूना मिर्च पाउडर का एवं एक नमूना ग्रेवी का वास्ते जांच हेतु नमूने संग्रहित किए।उपरोक्त सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।किचन में गंदगी पाए जाने पर टीम ने किचन को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर…
Read more
























