हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काँग्रेस के वरिष्ठ नेता व भारतीय एकता सद्भावना मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब फज़ले मसूद नोमान सहाब ने उत्तर प्रदेश काँग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश सचिव मों शादाब सैफी निवासी मोहल्ला नई आबादी पुराना बाजार हापुड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है ।प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद शादाब सैफी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एव अखंडता के लिए निरंतर प्रयास करने वाली गरीबों की मसीहा सोनिया गांधी, युवराज राहुल गांधी और फजले मसूद सहाब के सपने को साकार करते हुए देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से प्रयास करेंगे शादाब सैफी ने कहा कि भारतीय एकता सद्भावना मिशन देश के 18 प्रदेशों में कार्य कर रहा है,। इस संगठन ने उन लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है, जिन्होंने अपने कर्तव्यों एवं विचारधाराओं से समाज व राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने व लोगों मे राष्ट्र प्रेम की भावना को जागरूक करने का कार्य किया है!
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























