👁 0 views Views
सेवा भारती का सिलाई केंद्र
हापुड़,सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड द्वारा संचालित अम्बिका सिलाई केंद्र, जगन्नाथपुरी पर मातृमडल सेवा भारती की विभाग अध्यक्षा संगीता मित्तल, नगर अध्यक्षा रूबी जैन तथा सेवा भारती के पूर्व जिलामत्री सुरेश चन्द जैन ने पहुंच कर केंद्र को देखा। केंद्र संचालिका मोना वर्मा के द्वारा 12 बालिकाएं सिलाई प्रशिक्षण ले रही थी। सिलाई केंद्र संचालिका मोना वर्मा को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने बालिकाओ को परिश्रम और लगन से सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने तथा जीवन में इसका उपयोग करने को कहा।






























