हापुड़ में किन्नू के दामों में भयंकर मंदी, मंडी शुल्क की भारी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में किन्नू के दाम टूटते ही जा रहे है और फुटकर में 100 रुपए का तीन किलो किन्नू ठेलों पर आवाज लगा कर बिक रहा है, जबकि गत वर्ष इस समय किन्नू का दाम 50 रुपए किलो था। हापुड़ मंडी में सोमवार को किन्नू 15-20 रुपए प्रति किलो बिका। मंडी में 3-4 गाड़ी किन्नू पंजाब से आया जबकि किन्नू व अन्य फलों पर मंडी शुल्क की भारी चोरी हो रही है।
व्यापारिक सूत्रों के अनुसार किन्नू उत्पादक प्रमुख राज्य पंजाब में किन्नू की बम्पर फसल पैदा हुई और किसान का किन्नू 5-7 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इन दामों में किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। पंजाब प्रांत बड़ी तादाद में किन्नू दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मंडियों में भेजा जा रहा है।
हापुड़ मंडी में 3-4 गाड़ी किन्नू की रोजाना आ रही है, जहां से शहरी व ग्रामीण दुकानदार उपभोक्ताओं को बेचने के लिए ले जा रहे है। हापुड़ मंडी में हर किस्म के फसल भारी तादाद में आ रहे है, परंतु मंडी शुल्क नाममात्र का सरकार को मिल रहा है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































