
8.84 करोड़ के घोटाले के मामले कई अधिकारी व कर्मी जांच के दायरे में
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): गन्ना विकास समिति हापुड़ के बैंक खातों में हेरा-फेरी कर हुए 8.84 करोड़ के घोटाले के मामले में जांच जारी है। फिलहाल और भी आधिकारी व कर्मचारी जांच के दायरे में है जिनके खिलाफ आवश्यक जांच कर कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि गन्ना विकास समिति हापुड़ के बैंक खातों में हेरा फेरी कर 8.84 करोड़ का घोटाला सामने आया। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि धनराशि का गबन किया गया है। सचिव द्वारा अपने खाते में पैसों को डलवाया गया। प्रारंभिक जांच में कार्रवाई हुई थी। उच्च स्तरीय जांच के लिए रिपोर्ट बनाकर गहनता से जांच पड़ताल की गई। बैंक खाते के स्टेटमेंट को अध्ययन किया गया। उच्च स्तरीय जांच के लिए रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई। फिलहाल सभी को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस भी अपनी विवेचना में जांच के दायरे में आए अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ करेगी। हाल ही में प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक धौलाना शेषनारायण दीक्षित को प्रथम दृश्य दोषी मानते हुए शासन ने निलंबित कर दिया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























