हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार की रात हाईवे पर भीषण जाम लग गया जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला बाबूगढ़ छावनी चौराहे का है जहां भीषण जाम की वजह से वाहन रेंगने को मजबूर हो गए। सूचना पाकर बाबूगढ़ कोतवाल देवेंद्र कुमार बिष्ट, उप निरीक्षक धारा सिंह सिंह मौके पर पहुंचे और जाम को सुचारू कराया। इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने हाईवे पर रस्सी बांधकर यातायात संभाला। बताया जा रहा है कि कुछ वाहन चालकों ने गलत ढंग से वाहन मोड़े थे जिससे यह भीषण जाम लगा।
मकान व दुकान किराए पर देने, खरीदने या बेचने के लिए संपर्क करें. Call 9540030099
























