हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावनी में शुक्रवार की शाम को सड़क पर पैदल जा रहे एक 7 वर्षीय बालक को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी 7 वर्षीय अलीशान पुत्र आरिफ बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी स्थित अपने नाना शौकीन के यहां रहने आया था जो कि शुक्रवार की शाम को अपनी नानी रानी के साथ पैदल जा रहा था। जैसे ही वह गांव निवासी इमरान की दुकान के सामने पहुंचा तो किठौर से हापुड़ की ओर आ रहे एक ट्रक ने अलीशान को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

































