हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाली शिक्षिका को अश्लील फोटो और पोस्ट भेजने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह सातों स्टाफ के लोग हैं जो कॉलेज से जुड़े हुए हैं।
तहरीर के अनुसार अप्रैल के महीने में कॉलेज के प्रधानाध्यापक का पद एक नए शिक्षक द्वारा संभाला गया। तभी से शिक्षिका का मानसिक शोषण किया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि उसे बिना किसी सूचना के प्रवक्ता पद से हटाकर सहायक अध्यापक बना दिया गया। इसके पश्चात 16 अगस्त को उसके मोबाइल पर एक अश्लील फोटो और पोस्ट डाली गई। शिक्षिका ने जब मैसेज भेजने वाले से सवाल किए तो पता चला कि यह कॉलेज के एक शिक्षक के कहने पर पोस्ट भेजी गई हैं। इसके पश्चात पुलिस ने तहरीर के आधार पर कॉलेज से जुड़े सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























