हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो काठीखेड़ा रोड का बताया जा रहा है जहां एक बाइक पर सात लोग सवार हैं जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि छह लोग बाइक पर किसी तरह बैठे हुए हैं जिन्होंने सातवें युवक को अपनी पीठ पर बैठाया हुआ है। सड़कों पर खुलेआम स्टंट करने वाले इन बाइक सवारों को अपनी जान की जरा भी परवाह नहीं है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर जान भी जा सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के काठी खेड़ा रोड पर कुछ युवक मस्ती कर रहे थे जिन्होंने स्टंट करने का फैसला लिया। वैसे तो एक कार में पांच लोग ही आ पाते हैं लेकिन इन बाइक सवारों ने गाड़ी को भी फेल कर दिया। दो पहियां वाहन पर सात लोग सवार होकर जाते हुए दिख रहे हैं। पेट्रोल की टंकी से लेकर बाइक की टेल लाइट तक छह लोग बैठे हुए हैं। बाइक सवार ने अपने ऊपर एक और युवक बिठाया हुआ है जिससे बाइक पर बैठने वालों की कुल संख्या सात हो गई है। लड़खड़ाती हुई यह बाइक कभी हादसे का कारण बन सकती थी।




























