
महिला को ज़हरीला पदार्थ देने के आरोप में सात पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक महिला को जहरीला पदार्थ देकर दहेज प्रताड़ना के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी गुलफाम ने बताया कि उसने अपनी बेटी का निकाह दो साल पहले गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी माहिर के साथ किया था। निकाह के कुछ समय बाद से ही माहिर और उसके परिवार के लोगों ने दहेज में 5,00,000 रुपए की मांग करना शुरू कर दिया। माहिर के अलावा बेटी के साथ सास आसमा, ननद जेवा, रेशमा और चचेरे ससुर वकील ने छुछक में भी 5,00,000 रुपए लाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर गुरुवार की शाम आरोपियों ने उसकी बेटी को जबरन ज़हरीला पदार्थ पिला दिया जिसका उपचार दिल्ली में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































