हापुड़ में मिले कोरोना के सात नए केस, संख्या हुई 25










जनपद हापुड़ में कोरोना के सात और पॉज़िटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल जिले में ये सात नए मामले आने से कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 18 से बढ़कर 25 हो चुकी है।

प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी कोरोना के केस जनपद हापुड़ में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला प्रशासन को प्राप्त हुई रिपोर्ट में से सात रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। इन सात नए केसों में एक गढ़ गेट हापुड़ से, एक गांव बक्सर से, एक गांव गोंदी से, दो गांव सलाई से और दो केस गांव कुराना में पाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन ने रिपोर्ट देखते ही इन सभी को CHC हापुड़ में भेज दिया है जहां इनका इलाज हो रहा है। इसके साथ ही इन सातों के सीधे सम्पर्क में आने वाले लोगों को अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

जिले में कोरोना के अभी तक 26 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से थाईलैंड का एक नागरिक दाहा स्वस्थ हो चुका है। जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 18 से बढ़कर 25 हो चुकी है जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा है। कोरोना के पॉजिटिव केसों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए अब लॉकडाउन में किसी प्रकार की ढील दिए जाने की उम्मीद नहीं जताई जा रही।







Related Posts

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज मंदिर, हापुड़ की ओर से ऋषि जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु ज्ञान ज्योति संदेश…

Read more

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

🔊 Listen to this भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविरहापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा

एक रुपया लगाओं 80 गुना पाओं आवाज लगाने वाला सट्टेबाज पुलिस ने दबोचा
error: Content is protected !!