हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर व खरखौदा इलाके में मोबाइल झपट कर आतंक मचाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले बाइक सवार दो लुटेरों को एचपीडीए पानी की टंकी के पास से धर दबोचा जबकि लूट के मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार फरार है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से सात मोबाइल, चार हजार रुपए नकद, दो तमंचे, दो कारतूस, लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। लुटेरों ने हाल ही में हापुड़, दिल्ली रोड, फ्रीगंज रोड पर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पकड़े गए मोबाइल लुटेरे मोती कालोनी हापुड़ के नाजिम व गंदा कुआं हाशिमपुरा हापुड़ के नूर आलम ने मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए दिल्ली से एक अपाची बाइक चोरी की और फिर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर हापुड़ व खरखौदा इलाके में धड़ाधड़ मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों लुटेरों ने करीब 25 मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। लुटेरे नाजिम व नूर इलाही लूटे गए मोबाइलों को ईदगाह रोड हापुड़ के शाहबाज को बेचते थे। शाहबाज फरार पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मोबाइल लुटेरों के कब्जे से लूटे गए सात मोबाइल, चार हजार रुपए नकद, तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस ने दावा किया है कि लूट के मोबाइल खरीदने वाला शाहबाज जल्दी ही पुलिस के चंगुल मे होगा।
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























