हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सात हथियारबंद बदमाश एक युवक से सात हजार रुपए, एटीएम कार्ड, मोबाइल लूटकर फरार हो गए. पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा और उसके अगले दिन उसने थाने में पहुंचकर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
आपको बता दें कि महमूदपुर निवासी राहुल त्यागी हापुड़ की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जो कि गुरुवार की रात को बाइक पर सवार होकर कंपनी से अपने घर मेहमूदपुर जा रहा था. जैसे ही वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला-महमूदपुर मार्ग पर पहुंचा तो तीन बाइकों पर सवार 7 बदमाशों ने हथियार के बल पर राहुल त्यागी को रोक लिया. इस दौरान बदमाशों ने जेब में रखे सात हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड, आई कार्ड, बाइक की चाबी और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए. पीड़ित थाना बाबूगढ़ पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit


























