जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम को जनपद हापुड़ में दो और कोरोना मरीजों की रिपोर्ट प्रशासन को पॉजिटिव प्राप्त हुई है जिससे हापुड़ जिले में शुक्रवार को मिले कोरोना मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई। शाम को मिले कोरोना के दो मरीजों में से एक मरीज अर्जुन नगर (हापुड़) तथा एक मरीज पीरवाउद्दीन (हापुड़) में मिला है। (ehapurnews.com)
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह हापुड़ जनपद में पीरवाउद्दीन में पांच कोरोना मरीज मिले थे। शाम को एक और मरीज के मिलने से पीरवाउद्दीन में शुक्रवार को कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।


























