हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सबली कट के पास से 8 फरवरी की रात चोरी हुए आईजीएल कंपनी के 120 लोहे के पाइप के मामले का हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने आठ दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने शत प्रतिशत माल, चोरी का माल बेचकर प्राप्त हुए ढाई लाख रुपए की नकद, घटना में इस्तेमाल दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली, एक कार, एक अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हरिद्वार में गलाए पाइप:
आपको बता दें कि चोरी किए गए 120 लोहे के पाइपों को आरोपियों ने उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित कॉसमॉस फेरस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ले जाकर गलाया था। यह कंपनी आसिफ हुसैन की है जिसे पुलिस ने दबोच लिया है।
सात आरोपी हुए गिरफ्तार:
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 70 लाख के पाइप आरोपियों ने सबली कट के पास से चोरी कर लिए थे। मामले में जब हापुड़ कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की तो सात आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने प्रदीप पुत्र राजेंद्र निवासी धोलड़ी थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर, जहांगीर पुत्र जमील निवासी खेलपुर नसरुल्लापुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखंड, इसरार पुत्र इस्लाम निवासी खेलपुर नसरुल्लापुर थाना भगवानपुर हरिद्वार, फारूक अली पुत्र मेहरबान निवासी गांव पॉवटी कला थाना कैराना जनपद शामली, राधेश्याम पुत्र मनोहर सिंह निवासी भौराकला थाना भौराकला मुजफ्फरनगर, आसिफ हुसैन पुत्र इकबाल हैदर निवासी मोहल्ला जुमा जानसठ मुजफ्फरनगर और विपिन उर्फ भुवन पुत्र रामदत्त निवासी गांव तल्ला कांडा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है।
यह हुआ बरामद:
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आसिफ और विपिन को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो लाख पांच हजार की नकदी, 63 टन लोहे की एंगल, एक गाड़ी मारुति, दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉली, एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए





























