न्यायालय में हाजिर न होने पर सात गिरफ्तार
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर, हापुड देहात, बाबूगढ, हाफिजपुर व गढमुक्तेश्वर पुलिस ने कुल सात वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि हापुड नगर पुलिस ने साइलेंसर चौकी के पास के संजय त्यागी,हापुड देहात पुलिस ने सबली के शिवाजी,गांव टयाला के मौहम्मद राजस्थान व मौहम्मद नाजिम बाबूगढ पुलिस ने कोटा हरनाथ पुर के संजीव,हाफिजपुर पुलिस ने गिरधर पुर के बिल्लू,गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव शाहपुर चौधरी के वाहिद को गिरफ्तार कर लिया।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























