
सेवा भारती के कार्यकर्ता सेवा निधि संग्रह में जुटे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): सेवा भारती के प्रान्तीय निर्देश पर 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी सेवा निधि संग्रह अभियान मे सेवा भारती के कार्यकर्ता विभिन्न मौहल्लौ मे जाकर निधि संग्रह कर रहे हैं।मौहल्लौ प्रीत बिहार मे चन्द्र प्रकाश शर्मा, श्रीनगर मे अजय शर्मा, सविता शर्मा, नीना, बृजघाट पर गोरव मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता आदि से निधि संग्रह किया गया। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा,जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तथा शशी गोयल, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तथा प्रवीण गोयल,नगर मंत्री वैभव आर्य जिला कार्यकारणी सदस्य सत्येंद्र गौड एडवोकेट, अरूण शर्मा सह जिला मंत्री हेमन्त कुमार, केंद्र संचालिका सोनिका,मोना वर्मा,वेद प्रकाश, तनु अग्रवाल आदि इस अभियान मे जुटे हैं।जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने कहा कि जिले द्वारा निर्धारित निधि संग्रह लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण कर लिया जायेगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)































