हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सेवा भारती हापुड़ के तत्वावधान में हापुड़ मे संचालित सेवा केंद्रों की संचालिकाओं को एक समारोह में पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इन सेवा केंद्रों पर बालिकाओं व महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उन्हें सिलाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सम्मान समारोह के दौरान दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। बहनों ने दीपों के द्वारा भारत का नक्शा बनाकर, देश के प्रति अपनी-अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मातृ मंडल सेवा भारती की अध्यक्ष शशि गोयल ने बताया कि दीप यज्ञ का उद्देश्य सभी में देश प्रेम की भावना जगाना है। संस्था की क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथलेश तोमर ने मातृ मंडल सेवा भारती हापुड़ के प्रयासों की सराहना की ओर कहा कि सेवा केंद्रों पर प्रशिक्षित बहनें अन्य को प्रशिक्षित करें।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























