सेवा भारती ने सेवा केन्द्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रमाणपत्र वितरित किए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती के सौजन्य से आर्य कन्या डिग्री कालेज के सभागार मे आयोजित समारोह मे 98 छात्र छात्राओं को सेवा भारती द्वारा संचालित विभिन्न केन्द्रों पर सिलाई, पेन्टिंग, ब्यूटिशयन आदी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। समारोह के मुख्य वक्ता सेवा भारती के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख अनिल कुमार ने कहा कि सेवा भारती सिलाई, योग, पेन्टिंग, ब्यूटिशयन आदि का प्रशिक्षण दे रही है। सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आनुषंगिक संगठन है जो सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में राष्ट्रभक्ति, स्वावलंबन के भाव विकसित कर रहा है, विभिन्न सेवा संस्कार केंद्र चलाकर सेवा भारती समाज के उपेक्षित बन्धुओं को समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की, संचालन जिलामंत्री ओमप्रकाश ने किया। सेवा भारती के जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तथा शशी गोयल, प्रान्तीय अध्यक्ष कैलाश चन्द, प्रान्तीय मंत्री डाo आनन्द पाल, सह प्रान्तीय मंत्री विपिन कुमार, मातृमंडल की क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथलेश तोमर, रवींद्र कुमार, मनोज अग्रवाल, विजय मित्तल, राजेन्द्र मित्तल एडवोकेट,घनश्याम कश्यप, सभासद ज्योति, अर्चना कसंल, डाoपूनम ग्रोवर, डाoपरमिला, प्रिती प्रभाकर, मीनू चौहान सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शशी गोयल ने ‘ देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखे ‘ गीत प्रस्तुत किया।




























